Showing posts with label रफ़ी. Show all posts
Showing posts with label रफ़ी. Show all posts

Friday, August 15, 2008

दो बाल फिल्मी गीत बापू पर

मीत द्वारा प्रस्तुत तीन बाल-गीतों से प्रेरित हो कर बच्चों के लिए दो फिल्मी गीत प्रस्तुत कर रहा हूँ । एक आशा भोंसले ने गाया है , हेमन्त कुमार का संगीत है , फिल्म है जागृति,शब्द कवि प्रदीप के हैं । दूसरा गीत मोहम्मद रफ़ी का गाया है लेकिन शब्द रचना राजेन्द्र कृष्ण की है?





Monday, May 19, 2008

एक मधुर दोगाना

१९६५ में किरन प्रोडक्शन द्वारा बनायी गयी फिल्म नीला आकाश का संगीत मदन मोहन का था । धर्मेन्द्र और माला सिन्हा अभिनित फिल्म का यह दोगाना अत्यन्त मधुर है । आवाज दी है मोहम्मद रफ़ी और आशा भोंसले ने । गीत रचना राजा मेंहदी अली खाँ की । गीत के बोल :
आप को प्यार छुपाने की बुरी आदत है , आप को प्यार जताने की बुरी आदत है ।
आप ने सीखा है क्या दिल को लगाने के सिवा ?
आप को आता है क्या, नाज़ दिखाने के सिवा ?
और हमें नाज़ उठाने की बुरी आदत है ॥

किसलिए आप ने शर्मा के झुका ली आँखें,
किसलिए आप से घबरा के बचा ली आँखें ?
आप को तीर चलाने की बुरी आदत है ॥