Showing posts with label पहेली. Show all posts
Showing posts with label पहेली. Show all posts

Sunday, August 29, 2010

कुछ कम सरल फिल्मी-गीत- पहेली उर्फ़ बुझौव्वल (२)

मई २००७ में विविध भारती के श्रोताओं के लिए गीतों से सम्बन्धित एक पहेली मैंने शैशव पर पेश की थी । पाठक-श्रोताओं ने बहुत चाव से भाग लिया था ।
पिछले साल एक संगीत प्रेमी वरिष्ट ब्लॉगर ने मुझे एक खजाना भेंट दिया - कई हजार फिल्मी गानों की डीवीडी का । सभी गीत सुन भी नहीं पाया हूँ । मशीन पर इधर से उधर करते हुए चार गीत छाँटे हैं , बुझौव्वल में शामिल करने लायक ।
बुझौव्वल में भाग लेने वाले श्रोता अपने उत्तर इस पोस्ट पर टिप्पणी के रूप में जमा करें । परिणाम के साथ टिप्प्णियां भी प्रकाशित कर दी जायेंगी । प्रश्नों के उत्तर से अलग टिप्पणियां जल्दी अनुमोदित होंगी ।
पहला गीत


प्रश्न १.
मोहम्मद रफ़ी के गाए इस भजन को किस फिल्म से लिया गया है ?

दूसरा गीत



दूसरा प्रश्न

यशोदानंदन जोशी द्वारा लिखा गया यह गीत सचिन देव बर्मन द्वारा सुरों में संजोया गया है । आपको गायक का नाम बताना है,जो एक प्रसिद्ध नाम है ।

तीसरा गीत


प्रश्न ३

लता मंगेशकर के साथ इस दोगाने में किस प्रसिद्ध व्यक्ति की आवाज है ?

चौथा गीत




प्रश्न४


प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी की इस रचना का पाठ एक प्रसिद्ध व्यक्ति ने फिल्म में किया है । आपको उस व्यक्ति और फिल्म का नाम बताना है ।

आपके उत्तर ३ सितम्बर तक लिए जाएंगे । अन्य टिप्पणियां सदैव ग्राह्य हैं ।
विविध भारती से जुड़े लोग इस बुझौव्वल पर ताना कस सकते हैं , प्रश्नों पर टिप्पणी कर सकते हैं , उत्तर नहीं । यह बात खजाना देने वाले वरिष्ट ब्लॉगर मित्र पर भी लागू है ।